एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष गिरिश जोशी की अध्यक्षता में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी सोमेश चंद्र पांडेय ने सोशल मीडिया की महत्ता बताते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रदेश सह संयोजक गौरव सिंह और लाल सिंह कोरंगा ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी।

बैठक में जिला महामंत्री दिवाकर जोशी, इंद्र सिंह लुंठी, जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज मेहता, सह संयोजक नरेंद्र ढकरियाल और युधिष्ठिर चंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp