एन आई एन,
पिथौरागढ़। थल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते दो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन कब्जे में ले लिए। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में 27 नवंबर को चलाए गए अभियान में भूपेंद्र गोस्वामी निवासी बूंगा और जितेंद्र गिरी निवासी बल्थी को पकड़ा गया।
मेडिकल जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सात वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की।