एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ ने उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वर्ष 2026 में एक जनवरी से 30 सितंबर तक किए गए कार्यों के मूल्यांकन में पिथौरागढ़ को प्रदेश के तीन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राधिकरणों में प्रथम स्थान मिला। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर नैनीताल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।

जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष कंवर अमरिंदर सिंह के मार्गदर्शन में मिली इस उपलब्धि को प्राधिकरण की टीम और पराविधिक स्वयंसेवकों के प्रयासों का परिणाम बताया गया। इस अवसर पर जिले की पराविधिक स्वयंसेवक खीमा जेठी को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।







Share on Facebook Share on WhatsApp