एन आई एन,
पिथौरागढ़। घर का रास्ता भटककर परेशान हुए दो नाबालिग बच्चों के लिए पिथौरागढ़ पुलिस मददगार बनी। देर शाम कस्बे में मिले दोनों बच्चों को पुलिस ने अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों की तलाश की।
सूचना देकर परिजनों को कोतवाली बुलाया गया और दोनों बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से बच्चों के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट आई।