एन आई एन,

पिथौरागढ़। समाजवादी पार्टी ने रमेश बिष्ट को पिथौरागढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस दौरान राजीव यादव, मदन सान्याल, अरविंद दिवाकर और दीपक कुमार ने उन्हें बधाई दी। रमेश बिष्ट ने कहा कि जल्द ही जिले का भ्रमण कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।







Share on Facebook Share on WhatsApp