एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऐंचोली चौकी पुलिस ने बड़ाबे रोड पर चेकिंग के दौरान 254 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ऐचोली निवासी विजय के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से चरस बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी कमलेश चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र जोशी, कांस्टेबल अजय बोरा और त्रिलोक सिंह शामिल रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp