एन आई एन,
पिथौरागढ़। कोतवाली के नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त कर उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और लोगों के साथ
शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने पर जोर दिया।