एन आई एन,

पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड के ग्राम देवदार में शुक्रवार को आयोजित पशु प्रदर्शनी में 45 पशुपालकों ने 70 पशुओं के साथ प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में विमला देवी की गाय को सर्वश्रेष्ठ पशु का चैंपियन पुरस्कार मिला।

विभिन्न वर्गों में विमला देवी, प्रकाश कोहली, गीता वल्दिया और दिगर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

खीमा देवी, चंद्रा वल्दिया, मोहनी देवी और देवकी देवी द्वितीय तथा गंगा देवी, कलावती देवी, भुना देवी और सपना कोहली तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख जीवन सिंह वल्दिया और ग्राम प्रधान सुनील थापा मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp