एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जनजागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने वड्डा, रणुणा, भड़कटिया और कासनी क्षेत्र में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। 15 से 16 दिन तक चलने वाले इस अभियान में पानी, बिजली, रोजगार, पलायन और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पार्टी का घोषणापत्र और अपील भी वितरित की।

पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में निकले दल ने लोगों से क्षेत्रीय दल को मजबूत बनाने की अपील की। अभियान में महानगर अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, केंद्रीय उपाध्यक्ष जगत सिंह मेहता, गणेश उप्रेती, मनीष जोशी, गोविंद सिंह बिष्ट, दिलीप धामी, दिव्यांशु, महिला जिलाध्यक्ष उषा बिष्ट, वर्षा बिष्ट और राधा बोरा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। उक्रांद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जनार्दन उप्रेती ने बताया कि जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा।







Share on Facebook Share on WhatsApp