एन आई एन,

थल में बिना रॉयल्टी के रेता ले जा रहा डंपर पकड़ा

पिथौरागढ़। थाना थल पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के रेता परिवहन कर रहे एक डंपर को सीज कर दिया। 26 नवंबर को थानाध्यक्ष गणेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन की जांच की। डंपर में रेता भरा हुआ था, लेकिन चालक रॉयल्टी समेत खनन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

पुलिस ने डंपर को सीज कर थल चौकी बैरियर में खड़ा कर दिया है। मामले में खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।







Share on Facebook Share on WhatsApp