एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने देर रात तक चेकिंग अभियान चलाकर दो ढाबा संचालकों के खिलाफ अवैध रूप से शराब परोसने पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।

पुलिस ने बिण स्थित ढाबे के संचालक रितेश कुमार और बेरीनाग के बांस पटान स्थित ढाबे के संचालक शंकर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा ऐंचोली क्षेत्र से अमित कुमार, बेरीनाग से कमल ततराड़ी और थल से मोहन राम को ड्रिंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार कर वाहन सीज किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान जारी है।







Share on Facebook Share on WhatsApp