एन आई एन,

पिथौरागढ़। 29 नवंबर को स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में जिला वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजेंद्र भट्ट ने बताया कि यह प्रतियोगिता महिला और पुरुष के अलग-अलग वर्गों में आयोजित की जाएगी। 

प्रतियोगिता वेटलिफ्टिंग संगठन की प्रदेश अध्यक्ष द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हंसा मनराल की देखरेख में कराई जाएगी। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।







Share on Facebook Share on WhatsApp