एन आई एन,
पिथौरागढ़। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने वर्षभर रोजगार और होमगार्ड की तर्ज पर वेतन व महंगाई भत्ता देने की मांग उठाई है। संगठन की जिलाध्यक्ष दीपा सामंत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि कई बैठकों के बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ है।
मांगें पूरी होने तक जवानों ने कार्य बहिष्कार और क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर कार्यालय में तालाबंदी खत्म कर दी गई है।