एन आई एन,

पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने शराब पीकर स्कूटी चलाने और हेलमेट नहीं पहनने पर अंकुर राज को गिरफ्तार कर स्कूटी सीज कर दी। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चालक को रोका तो उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
कार्रवाई वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने लोगों से नशे में वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।