एन आई एन,

पिथौरागढ़। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में संगठन की जिलाध्यक्ष दीपा सामंत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वर्षभर (365 दिन) नियमित रोजगार देने और होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता देने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में शासन स्तर से मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सात से आठ कैबिनेट बैठकों के बाद भी कोई निर्णय नहीं हुआ। संगठन ने कहा कि मांगें पूरी होने तक पीआरडी जवान कार्य बहिष्कार के साथ क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखेंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।







Share on Facebook Share on WhatsApp