एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपू महर को पार्टी ने आपदा प्रबंधन विभाग में प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से जिले के कार्यकर्ता गदगद हैं। तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। 

महर ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताया है।







Share on Facebook Share on WhatsApp