एन आई एन,

पिथौरागढ़। जन शिक्षण संस्थान में संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्थान की निदेशक मीनाक्षी त्रिपाठी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम में 60 प्रतिभागियों और संस्थान के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्मला ने प्रथम, मंजू महर ने द्वितीय और सरिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक ने विजेताओं को सम्मानित कर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp