एन आई एन,
पिथौरागढ़। सदर कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी दीपक जोशी की अध्यक्षता में पेंशनर्स जागरूकता एवं समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसमें पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने, राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (एसजीएचएस) और पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई।
इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रतिनिधियों ने बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया। मुख्य कोषाधिकारी ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विभाग की प्राथमिकता है।