एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 30 नवंबर को होने वाली जिला विस्तारित कार्यसमिति के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, जिला उपाध्यक्ष उमेश महर, मनोज कुमार, जिला मंत्री मदन जोशी, जगदीश मेहता, विनोद मेहरा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp