एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यालय में बुधवार को वरिष्ठ नेता फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने अपने साथी दिवाकर भट्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में दिवाकर भट्ट का संघर्ष और योगदान सदैव याद किया जाएगा।
इस दौरान जगत सिंह मेहता, जनार्दन उप्रेती, सूबेदार मेजर गोविंद बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, कीर्ति बल्लभ उप्रेती, ऊषा बिष्ट, नैना बिष्ट, सुरेश सिंह बिष्ट सहित यूकेडी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।