उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग अभिनव थापर ने 23 नवंबर 2026 को कार्यालय आदेश जारी कर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी सूची के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले में भुवन चौबे को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं बागेश्वर में सतीश पंत, चंपावत में जगदीश कुमार और नैनीताल में सूरज गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा प्रदेशभर में मंडल प्रभारी, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष, महासचिव और जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। आदेश में कुल 24 जिला प्रभारियों के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों को प्रभावी बनाना, जनहित के मुद्दों को डिजिटल माध्यम से अधिकाधिक प्रसारित करना और जिला स्तर पर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करना है।