एन आई एन,
पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले में सोमवार को एनएचपीसी धौलीगंगा पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एम. कन्नन और पावर स्टेशन प्रमुख आर. संथिनी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान एनएचपीसी की सीएसआर योजना के तहत व्यास और दारमा घाटी में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण, धारचूला ब्लॉक में 13 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और होम्योपैथिक अस्पताल की मरम्मत सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी गई।
विद्यालयी प्रतियोगिताओं के जूनियर वर्ग में राइंका जौलजीबी ने प्रथम, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल धारचूला ने द्वितीय और पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राइंका बरम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राइंका बगड़ीहाट चौथे और राइंका लुमती पांचवें स्थान पर रहा।
रात्रिकालीन कार्यक्रम में कमलजीत ढकरियाल बैंड, अमित गोस्वामी, कैलाश कुमार और सृष्टि मर्तोलिया ने कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेलाधिकारी आशीष जोशी सहित एनएचपीसी के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।