एन आई एन,
पिथौरागढ़। नन्हीं परी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 29 नवंबर को पंडा स्थित पीड़ित परिवार के आवास पर महापंचायत होगी। इसमें जन संगठनों, राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आंदोलन की रणनीति तय कर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी। नन्हीं परी के ताऊ ताराचंद ने बताया कि बीते वर्ष आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल की थी, लेकिन अब तक सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि न्याय के लिए कोई ठोस पहल नहीं होने से परिवार ने अब जनता की अदालत में जाने का फैसला लिया है। उन्होंने सभी संगठनों और जनप्रतिनिधियों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की।