एन आई एन,

चंपावत। चंपावत और नैनीताल जिले की सीमा पर स्थित ढोली गांव के कांडा में आज एक मैक्स खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार जीप चालक राजेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी कांडा की दुर्घटना में मौत हो गई,

जबकि 14 वर्षीय योगेश घायल हो गया। घायल को देवीधूरा में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है।







Share on Facebook Share on WhatsApp