एन आई एन,

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के तीन युवाओं ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। रोहित पोखरिया ने ऑल इंडिया रैंक 66, ऋषभ पंत ने 115वीं और चेतन पाटनी ने 233वीं रैंक हासिल की है।

तीनों युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय पिथौरागढ़ स्थित एसएसबी प्लस इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं मेंटर लवी महर के मार्गदर्शन और व्यक्तिगत मेंटरशिप को दिया। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।







Share on Facebook Share on WhatsApp