एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में सप्लाई चेन से जुड़े मुख्य सप्लायर को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया है। बीती 18 सितंबर को घाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की विवेचना और पूछताछ में ग्राम उकरौली, सितारगंज निवासी मंजीत सिंह की संलिप्तता सामने आई।
इसके बाद कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 भी बढ़ाई गई है। कार्रवाई एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में की गई।