एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में रविवार को विद्यालयी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जूनियर ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता में मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल मदकोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। न्यू सनराइज पब्लिक स्कूल धारचूला द्वितीय और मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल धारचूला तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को क्रमशः पांच, तीन और दो हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। रात्रिकालीन कार्यक्रम में हिमनाद लाइव बैंड के संस्थापक एवं गायक शैरी (दीपक सिंह बिष्ट) ने पहाड़ी और सूफी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। 

ललित गित्यार, नवराज भैंसोड़ा और आशीष फिरमाल ने भी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन शंकर दत्त भट्ट, करण सिंह थापा, एआर दाताल और डॉ. शुभम भट्ट ने किया। इस दौरान मेलाधिकारी आशीष जोशी, फराज मियां, सहायक मेलाधिकारी दमन शेखर राणा, एसएचओ हरेंद्र सिंह नेगी सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp