एन आई एन,

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में कार्यरत डॉ. बसुन्धरा उपाध्याय को प्रतिष्ठित ‘टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। शिक्षा, साहित्य एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। डॉ. उपाध्याय की अब तक 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उनके करीब 140 शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। 

वह भारतीय हिंदी परिषद की कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। वर्तमान में वह उत्तराखंड के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले मंदिरों पर शोध कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह सहित महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनाएं दीं।







Share on Facebook Share on WhatsApp