एन आई एन,
पिथौरागढ़। मझेड़ा निवासी रुद्राक्ष पाटनी का चयन कूच बिहार अंडर-19 क्रिकेट ट्रॉफी 2026 के लिए उत्तराखंड टीम में हुआ है। रुद्राक्ष दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज होने के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। इससे पूर्व उनका चयन अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी और अंडर-16 कैंप के लिए भी हो चुका है।
पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि रुद्राक्ष टीम के साथ रामनगर रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड का पहला मुकाबला 26 नवंबर से बिहार के साथ होगा। रुद्राक्ष के चयन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।