एन आई एन,

पिथौरागढ़। प्रसिद्ध पर्वतारोही और सामाजिक कार्यकर्ता बासु पांडे ने शनिवार को 99 वीं बार रक्तदान किया। जिले के मुख्य रक्तदाताओं की सूची में शामिल बासु पांडे हर जरूरत मंद की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय और प्रशासन उन्हें कई बार उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित कर चुका है। 

रक्तदान के लिए पहुंचे बासु ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस कार्य में उन्हें बेहद खुशी मिलती है। तमाम लोगों ने उनके इस नेक कार्य की सराहना की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp