एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में रौनक बढ़ने लगी है। बीती रात स्कूली बच्चों और दारमा घाटी के सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। छलमा शिलासो समेत विभिन्न समूहों की प्रस्तुतियों के बाद लोकगायक ललित मोहन जोशी के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

मेले में तिब्बती सामान, ऊनी वस्त्र, घरेलू सामान, मिठाइयों और खानपान के स्टॉलों पर भी भीड़ बढ़ रही है। बच्चों और युवाओं में झूले व चरखों को लेकर खास उत्साह है। दूर-दराज से पहुंचे व्यापारियों के कारोबार ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।







Share on Facebook Share on WhatsApp