एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए हैं।

पुलिस ने शुक्रवार रात जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली पिथौरागढ़ में अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र राम की टीम ने कुंदनपुर सिंह और बलुवाकोट में थानाध्यक्ष नीमा बोहरा की टीम ने महेंद्र सिंह सामंत को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा। दोनों चालकों को हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिए गए।

पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp