एन आई एन,

पिथौरागढ़। बेरीनाग के ऐतिहासिक खितौली गांव स्थित सिद्धपीठ कालसिन मंदिर में चल रही श्री महाशिवपुराण कथा के नौवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मुख्य यजमान भुवन चंद्र पंत ने सपरिवार विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की। 

इसके बाद कथाव्यास आचार्य किशोर जोशी ने संगीतमय कथा में एकादशी की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान प्रस्तुत शिव भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। कथा समापन पर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सहयोग किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp