एन आई एन,

पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले में गुरुवार को पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी मुख्य अतिथि और रमेश थलाल विशिष्ट अतिथि रहे। मेले में एंजल पब्लिक स्कूल बलुवाकोट, राप्रावि कालिका और राइंका बगड़ीहाट के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रात्रिकालीन कार्यक्रम में हनी डांस ग्रुप मुवानी ने कुमाऊंनी, हिंदी और नेपाली गीतों पर प्रस्तुति दी। अमित बस्कोटी ने नेपाली कॉमेडी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। गंगोलीहाट के राज डांस ग्रुप ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। संचालन शंकर दत्त भट्ट, करण सिंह थापा और डॉ. शुभम भट्ट ने किया। इस दौरान मेलाधिकारी फराज, सहायक मेलाधिकारी दमन शेखर राणा, रमेश थलाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp