एन आई एन,

पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर उनके साहस, शौर्य, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन नारी शक्ति, स्वाभिमान और साहस की प्रेरणा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करना रहा।

इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह बथ्याल, डॉ. भावना भट्ट, दिवस ओझा, दिव्यांशी महारा, हिमांशु जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता और छात्राएं मौजूद रहीं।







Share on Facebook Share on WhatsApp