एन आई एन,

पिथौरागढ़। टनकपुर तिराहे के पास ढाबे की आड़ में अवैध शराब बेचने और परोसने के आरोप में पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने ढाबे से शराब के 29 पव्वे बरामद किए। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान ढाबा संचालक कृष्णानंद निवासी खनपर, थल ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौच कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।







Share on Facebook Share on WhatsApp