एन आई एन,
पिथौरागढ़। जनगणना को लेकर आज नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने जनगणना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जनगणना के ऑनलाइन तरीके भी बुजुर्गों को बताए गए।
इस दौरान तमाम वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी संगणना भी की। कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दयानंद भट्ट, आर एस खनका, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, रमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।