एन आई एन,
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत छात्र वैज्ञानिक प्रिया जोशी और अनुष्का रावत ने मार्गदर्शक शिक्षिका दीपा खाती के निर्देशन में प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्राओं ने कागज निर्माण, छपाई, कटिंग और बाइंडिंग की प्रक्रिया समझी।
साथ ही कागज की बर्बादी, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण से जुड़ी जानकारी जुटाई। उन्होंने भ्रमण से प्राप्त जानकारी को अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट में शामिल करने की बात कही।