एन आई एन,
पिथौरागढ़। वड्डा रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और कलाकारों ने झूलाघाट पहुंचकर आठवें दिन की रामलीला का शुभारंभ किया। अध्यक्ष कुंडल गिरी, उपाध्यक्ष संदीप गिरी , श्याम सिंह सौन,
गुलाब सिंह इगराल आदि को झूलाघाट रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने पट्टाभिषेक कर स्वागत किया। वरिष्ठ व्यापारी सदानंद भट्ट ने वड्डा में रामलीला के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारी और कलाकारों की प्रशंसा की।