पिथौरागढ़ में दिनेश सिंह फर्त्याल की तैनाती

कुमाऊं में 29 इंस्पेक्टरों के तबादले

एन आई एन,

पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुमाऊं मंडल के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बुधवार देर रात 29 निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार पिथौरागढ़ जिले से झूलाघाट के कोतवाल संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है, जबकि नैनीताल जिले से दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ भेजा गया है। संजीव कुमार के तबादले के बाद झूलाघाट कोतवाली में नए प्रभारी की तैनाती होगी।

चंपावत जिले में भी कई निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। ऊधमसिंह नगर से हरेंद्र चौधरी, मनोहर दसौनी, प्रकाश सिंह, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत भेजा गया है। वहीं अल्मोड़ा से भुवन चंद्र जोशी को चंपावत में तैनाती दी गई है। चंपावत से पुनीता बलौदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल तथा चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है।

 

कुमाऊं के अन्य जिलों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। ऊधमसिंह नगर से भूपेंद्र सिंह बुजवान और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, बसंती आर्या और नरेश चौहान को अल्मोड़ा तथा अशोक कुमार को नैनीताल भेजा गया है। श्याम सिंह रावत को बागेश्वर में नई तैनाती मिली है। नैनीताल से हरपाल सिंह को बागेश्वर स्थानांतरित किया गया है। अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल भेजा गया है, जबकि अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर में तैनाती दी गई है।

 

बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है, जबकि सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगला को नैनीताल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।







Share on Facebook Share on WhatsApp