एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में मुनस्यारी के मदकोट क्षेत्र में एक सुनार पर ग्राहकों को नकली सोना बेचने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई , जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुनस्यारी थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने लोगों से सोना खरीदते समय पक्की रसीद और जरूरी दस्तावेज अवश्य लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई लोग रसीद नहीं लेते, जिससे ठगी का शिकार होने पर उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।