एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी अंदरूनी गुटबाजी और आपसी खींचतान में उलझी हुई है। लोहाघाट में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के कार्यक्रम में सामने आई गुटबाजी से कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। आदि कैलाश यात्रा को नई पहचान दिलाने, हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता के बीच जा रही है। संगठन भी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है।







Share on Facebook Share on WhatsApp