एन आई एन,
पिथौरागढ़। चाइल्ड सेफ्टी वीक के तहत राजकीय जूनियर हाईस्कूल लिंठयुडा में बच्चों को बुलींग (दादागिरी व उत्पीड़न) के प्रति जागरूक किया गया। जिला चिकित्सालय के काउंसलर जीवन चंद्र पंत और अनुजा भट्ट ने बताया कि किसी का बार-बार मजाक उड़ाना, डराना, अपमानित करना या समूह से अलग रखना भी बुलींग है।
इससे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास पर असर पड़ता है। बच्चों को उत्पीड़न का विरोध करने, पीड़ित का साथ देने और ऐसी स्थिति में शिक्षक या अभिभावकों को जानकारी देने की सलाह दी गई। साथ ही विद्यालय को बुलींग मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।