एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले के जौलजीबी मेले में बुधवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय इंटर कॉलेज जौलजीबी, लुमती, धारचूला, बगड़ीहाट, मल्लिकार्जुन स्कूल, कालिका और मदकोट के बच्चों ने प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

इस दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ मेलाधिकारी ने किया। प्रतियोगिता में जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, बरम, अस्कोट और पिथौरागढ़ के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक संध्या में अनवाल समुदाय के कलाकारों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों से समां बांधा। जितेंद्र तोमक्याल, ऋतु लोहिया, मलय आर्य, दीक्षा डांसर, सीनू तितियाल, हरेंद्र खड़ायत और प्रियांशु आर्या ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन शंकर दत्त भट्ट, करण सिंह थापा और डॉ. शुभम भट्ट ने किया। मेले में मेलाधिकारी दमन शेखर राणा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp