एन आई एन,

पिथौरागढ़। परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान के चौथे दिन स्कूल वाहनों समेत यात्री व व्यावसायिक वाहनों की सघन चेकिंग की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिनव गहतोड़ी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 52 वाहनों के चालान किए गए।

स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मानकों और आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाली कुछ स्कूल बसों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही कुछ वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति भी की गई। अभियान के दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।







Share on Facebook Share on WhatsApp