एन आई एन,

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मुनस्यारी विकासखंड में 8564 से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। आरबीएसके टीम ने डॉ. मनोज सिंह जंगपांगी के नेतृत्व में दूरस्थ विद्यालय नामिक पहुंचकर छात्र-छात्राओं को दवा खिलाई और कृमि संक्रमण से बचाव की जानकारी दी।

बच्चों को स्वच्छता, साफ पानी और भोजन के महत्व के बारे में बताया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि दवा खाने से छूटे बच्चों को 25 नवंबर को मॉपअप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी।







Share on Facebook Share on WhatsApp