एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रवीण कुमार ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में संचालित विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि जिले की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और जहां भी समस्याएं सामने आएंगी, उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विकास भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक भी ली।