एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मंजू देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को दूसरे दिन भी संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में एआरटीओ अभिनव गहतोड़ी और यातायात पुलिस के ललित डंगवाल मौजूद रहे।
इस दौरान स्कूली बसों, बच्चों को ले जाने वाले अन्य वाहनों और यात्री वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस और परमिट की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 17 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन और एक स्कूटी सीज की गई। इसके अलावा कुछ वाहनों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति और पंजीकरण प्रमाणपत्र निरुद्ध करने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया।