एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को राजकीय पशु चिकित्सालय सेरा की ओर से ग्राम सीलिंग में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छह बड़े पशुओं, 60 छोटे पशुओं और दो श्वानों का उपचार किया गया। 

इस दौरान पशुओं को दवाएं देने के साथ दवा स्नान भी कराया गया। पशुपालकों को विभागीय योजनाओं और टीकाकरण की जानकारी भी दी गई। शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. किम्मी थापा, दीपक डौरबी, पुष्कर राम और पशु सखी कविता मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp