एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में बुधवार को होने वाली कांग्रेस की रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक मयूख महर, हरीश धामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, करन माहरा, भुवन कापड़ी और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयार है। सम्मेलन में बेरोजगारी, पेपर लीक, अंकिता भंडारी हत्याकांड, अग्निवीर योजना, व्यापारियों की समस्याओं और जमीनों की बिक्री के मुद्दे उठाए जाएंगे। धारचूला विधायक हरीश धामी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का मामला भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।